ट्रंप ने कई बार पूछा था कि क्या यूएस पर हमला करने के लिए चीन के पास 'हरिकेन गन' है: खबर
अधिकारियों के हवाले से एक रिपोेर्ट में कहा गया है कि बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के दौरान डॉनल्ड ट्रंप ने सहयोगियों से पूछा था कि क्या चीन के पास ऐसा हथियार है जिसके ज़रिए मानव-निर्मित हरिकेन से अमेरिका पर हमला किया जा सकता है। बकौल रिपोेर्ट, अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप ने इसे लेकर कई बार पूछा था।