ट्रंप ने ट्विटर खरीदने के लिए किया 'प्रोत्साहित', मस्क ने कहा- यह सच नहीं है
एलन मस्क ने उस रिपोर्ट को खारिज किया है जिसमें सोशल मीडिया ऐप 'ट्रुथ सोशल' के सीईओ डेविन न्यूनस ने दावा किया था कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उन्हें ट्विटर खरीदने के लिए 'प्रोत्साहित' किया। मस्क ने ट्वीट किया, "यह सच नहीं है।" बकौल मस्क, "ट्रंप के साथ मेरी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई बात नहीं हुई।"