ट्रक के केबिन में घुसकर एमपी से यूपी पहुंचा 15 फीट का अजगर, वीडियो हुआ वायरल
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में एक ट्रक के केबिन से निकाले गए 15 फीट के अजगर का वीडियो वायरल हुआ है। ड्राइवर ने बताया कि वह सतना (मध्य प्रदेश) से ट्रक लेकर कानपुर जा रहा था। वन विभाग ने बताया कि अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है और चालक ट्रक लेकर जा चुका है।