ट्रक ने ट्रैक्टर चालक को पंजाब में 500 मीटर तक घसीटा, शरीर के हुए टुकड़े
होशियारपुर (पंजाब) में शनिवार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मारने के बाद एक ट्रैक्टर को उसके चालक समेत 500-मीटर तक घसीटा। घटना में ट्रैक्टर चालक के शरीर के कई टुकड़े हो गए और उसकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, पीड़ित अपने ट्रैक्टर के पहियों के बीच फंस गया था और फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।