ट्रक से टक्कर के चलते असम में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस, 12 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया है कि गोलाघाट (असम) में बुधवार को ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस का वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, सुबह कोहरे के बीच दोनों वाहन तेज़ गति में थे और ट्रक गलत दिशा से आ रहा था।