ट्रक से टक्कर के बाद तमिलनाडु में चकनाचूर हुई तेज़ रफ्तार वैन, 6 लोगों की हुई मौत
सलेम (तमिलनाडु) में बुधवार तड़के पेरुन्थुराई की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि चंद सेकेंड में वैन चकनाचूर हो गई। वैन में 8 लोग सवार थे और हादसे में 1 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई।