ट्रक से टक्कर के बाद हुआ था यूट्यूबर देवराज का निधन, ट्रक चालक किया गया गिरफ्तार: पुलिस
यूट्यूबर देवराज पटेल के सोमवार को रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुए निधन को लेकर पुलिस ने बताया है कि देवराज अपने एक दोस्त के साथ वीडियो बनाकर बाइक पर लौट रहे थे तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, चालक को गिरफ्तार कर ट्रक ज़ब्त कर लिया गया है। बकौल पुलिस, देवराज के दोस्त की हालत ठीक है।