ट्रस ने सुनक को यूके के प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर दी बधाई, कहा- पूरा समर्थन होगा
हाल ही में यूके के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वालीं लिज़ ट्रस ने नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को बधाई दी है। ट्रस ने ट्वीट कर कहा, "कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता और हमारे अगले प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर ऋषि को बधाई...आपको मेरा पूरा समर्थन रहेगा।" गौरतलब है, ऋषि सुनक यूके के प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे।