राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी कीं मंदिर परिसर की नई तस्वीरें
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के परिसर की नई तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में स्वर्ण द्वार और दीवारों व खंभों पर उकेरी गईं कलाकृतियां दिख रही हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।