ट्रांस ऐक्टर-सिंगर सुशांत दिवगीकर के मुंबई स्थित मकान में लगी आग
ट्रांसजेंडर ऐक्टर-सिंगर सुशांत दिवगीकर के मुंबई स्थित मकान में शनिवार रात 11 बजे आग लग गई थी। उनके मैनेजर ने बताया कि लिविंग रूम का एसी फटने से आग लगी थी जो किचन और ऑफिस एरिया तक फैल गई। आग लगने से अवॉर्ड्स, फर्निचर, आधिकारिक दस्तावेज़ समेत कई सामान जल गए। हालांकि, घर में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।