ट्रांसजेंडर ऐक्टिविस्ट गौरी सावंत का रोल निभाएंगी सुष्मिता, उन्होंने शेयर किया अपना लुक
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपनी अगली वेब सीरीज़ 'ताली' की घोषणा की है जिसमें वह ट्रांसजेंडर ऐक्टिविस्ट गौरी सावंत का रोल निभाएंगी। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर अपना लुक शेयर करते हुए लिखा, "इस खूबसूरत इंसान का रोल करने और उनकी कहानी दुनिया के सामने लाने का सौभाग्य पाने पर...बेहद गर्व है!!" इस सीरीज़ का निर्देशन मराठी फिल्ममेकर रवि जाधव करेंगे।