ट्रांसजेंडर ऐक्टिविस्ट हेनरी बर्ग-ब्रूसो ने अमेरिका में 24 साल की उम्र में की खुदकुशी
ट्रांसजेंडर अधिकारों की वकालत करने वाले 24-वर्षीय ऐक्टिविस्ट हेनरी बर्ग-ब्रूसो ने अमेरिका में आत्महत्या कर ली है। वर्जीनिया निवासी हेनरी 'पॉलिटिक्स फॉर द ह्यूमन राइट्स' अभियान के उप-प्रेस सचिव थे। उनकी मां ने कहा, "वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे, इसलिए नहीं कि वह खुद एक ट्रांसजेंडर थे बल्कि क्योंकि लोग उन्हें नहीं अपनाते थे।"