ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण ज़रूरी: देश की पहली ट्रांसजेंडर जज
देश की पहली ट्रांसजेंडर जज जोइता मंडल ने एमपी में एक कार्यक्रम में कहा, "ट्रांसजेंडर समुदाय को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाना ज़रूरी है।" उन्होंने कहा कि अगर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग आरक्षण के ज़रिए पुलिस और रेलवे जैसी सरकारी नौकरियों में आएंगे तो न सिर्फ यह समुदाय आगे बढ़ेगा बल्कि समुदाय के प्रति समाज की सोच भी बदलेगी।