ट्रांसजेंडर समुदाय को मध्य प्रदेश सरकार ने दिया ओबीसी का दर्जा, मिलेगा आरक्षण का लाभ
मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में राज्य में ट्रांसजेंडर समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। जनसंपर्क विभाग के अनुसार, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए यह फैसला लिया। इस फैसले से ट्रांसजेंडर्स को राज्य सरकार की भर्तियों में आरक्षण का लाभ मिलेगा।