ट्रांसजेंडर होने के चलते मराठी ऐक्टर प्रणीत को होटल में नहीं मिला कमरा, जताई नाराज़गी
मराठी ऐक्टर प्रणीत हाटे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि ट्रांसजेंडर होने के कारण उन्हें होटल में कमरा नहीं मिला। उन्होंने इस पर नाराज़गी जताते हुए कहा, "मैं नासिक (महाराष्ट्र) में एक इवेंट के लिए आई हूं। डॉक्यूमेंट वेरिफाई करने के बाद मेरी बुकिंग कैंसल कर दी गई।" उन्होंने आगे कहा, "हम लोग कहां जाएं?"