ट्राइसेप की सर्जरी के बाद अभिनेता सैफ अली खान पहुंचे घर, सामने आई तस्वीरें
अभिनेता सैफ अली खान को ट्राइसेप की सर्जरी के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। पत्नी व ऐक्ट्रेस करीना कपूर के साथ घर पहुंचे सैफ ने आर्म स्लिंग पहना हुआ था और उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, फिल्म 'देवरा' के लिए ऐक्शन सीन शूट करते समय उन्हें ट्राइसेप में तेज़ दर्द हुआ था।