ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को 5जी सेवा के लिए 24*7 निगरानी प्रणाली बनाने के दिए निर्देश
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने टेलीकॉम कंपनियों को 5जी के लिए 24*7 निगरानी प्रणाली स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ट्राई ने अनचाही कॉल्स, एसएमएस और भ्रामक विज्ञापनों को रोकने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश नियामक द्वारा एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद आए हैं।