ट्रिप पर निकले 4 लोगों की कार पुणे में बांध के पानी में गिरी, इंजीनियर और उसकी दोस्त की मौत

पुणे (महाराष्ट्र) में शनिवार को ट्रिप पर निकले चार लोगों की कार नीरा देवघर बांध के बैकवॉटर्स में गिर गई जिसमें सवार 27-वर्षीय इंजीनियर और उसकी 30-वर्षीय महिला मित्र की डूबने से मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य 27-वर्षीय व्यक्ति अब भी लापता है। वहीं, एक 28-वर्षीय व्यक्ति कार से सुरक्षित निकल गया लेकिन घायल हो गया है।

Load More