'ट्री मैन ऑफ हरियाणा' नाम से मशहूर पुलिसकर्मी ने अब तक लगाए लाखों पेड़
'ट्री मैन ऑफ हरियाणा' नाम से प्रसिद्ध पुलिस कांस्टेबल देवेंद्र सूरा ने अबतक लाखों पेड़ लगाए हैं। सूरा ने बताया कि उन्होंने 2012 में सोनीपत (हरियाणा) से पौधारोपण अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, "अगर एक शहर को एक योजना के साथ हरा-भरा बनाया जा सकता है, तो इसके तहत पूरे देश को भी हरा-भरा बनाया जा सकता है।"