ट्रीटेड रेडियोऐक्टिव पानी छोड़े जाने के बाद जापानी व्यवसायों को चीन से आईं अपमानजनक कॉल

जापान द्वारा फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र से ट्रीटेड रेडियोऐक्टिव पानी छोड़ना शुरू करने के बाद जापानी व्यवसायियों को चीनी नंबरों से अपमानजनक व धमकी भरे कॉल आए हैं। जापान के उप-विदेश मंत्री मसाताका ओकानो ने चीनी राजदूत को फोन कर नाराज़गी जताई जबकि चीन ने कहा कि उसे इसकी जानकारी नहीं है। ओकानो ने कहा, "यह बेहद अफसोसजनक है।"

Load More