ट्रूडो को एक साधारण इंसान के लिए इतना बड़ा जोखिम लेने की ज़रूरत नहीं थी: निज्जर के अंकल
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत-कनाडा के बिगड़ते राजनयिक संबंधों पर निज्जर के अंकल हिम्मत सिंह निज्जर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "एक साधारण इंसान के लिए उन्हें (कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो) अपनी सरकार पर इतना बड़ा जोखिम लेने की ज़रूरत नहीं थी।" गौरतलब है, ट्रूडो ने हत्या का आरोप भारतीय एजेंटों पर लगाया है।