'ट्रूथ सोशल' के शेयर 21% टूटने से एकदिन में ₹8,000 करोड़ से अधिक घटी ट्रंप की नेटवर्थ
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'ट्रूथ सोशल' की पैरेंट कंपनी ट्रंप मीडिया ऐंड टेक्नोलॉजी ग्रुप कॉर्प के शेयर सोमवार को 21% टूटने के बाद ट्रंप की नेटवर्थ एकदिन में $1 बिलियन से अधिक (₹8,000 करोड़ से अधिक) घट गई। इससे पहले ट्रंप मीडिया ऐंड टेक्नोलॉजी ग्रुप कॉर्प ने बताया था कि उसे 2023 में $58 मिलियन का घाटा हुआ।