ट्रेंट बोल्ट ने की टेस्ट में 11वें नंबर पर सर्वाधिक रन बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने टेस्ट क्रिकेट में 11वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए सर्वाधिक रन बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ 18-गेंद पर 16-रन बनाने के साथ ही बोल्ट के टेस्ट क्रिकेट में 11वें नंबर पर 623-रन हो गए हैं। उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई ऑफ-स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी की।