ट्रेडिंग के पहले दिन एलआईसी के शेयर आईपीओ मूल्य से 8% नीचे हुए बंद
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर मंगलवार को एनएसई पर कारोबार के पहले दिन ₹873 पर बंद हुए जो आईपीओ मूल्य से ₹76 या 8.01% कम है। इससे पहले एलआईसी का शेयर एनएसई पर 9% कम कीमत के साथ ₹872 पर सूचीबद्ध हुआ था। गौरतलब है कि एलआईसी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा ₹902-₹949/शेयर निर्धारित था।