ट्रेन की चपेट में आई महिला ने 3 वर्षीय बेटे को बचाने के लिए उसे दूर फेंका, दोनों की हुई मौत
गुना (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को बेटे संग रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर 27-वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने 3-वर्षीय बेटे को बचाने के लिए उसे पटरी से दूर फेंक दिया जिसकी पत्थर से सिर टकराने से मौत हो गई। राजस्थान निवासी महिला शादी में शामिल होने गुना आई थी।