ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली में 3 मज़दूरों की हुई मौत, एक बाल-बाल बचा
दिल्ली के बादली इलाके में एक ट्रेन की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। बकौल अधिकारी, विपरीत दिशाओं से आ रही दो ट्रेनों के बीच फंसे मज़दूर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश के दौरान हादसे का शिकार हो गए। वहीं, एक मज़दूर दो रेलवे ट्रैकों के बीच बैठ गया जिससे वह बच गया।