ट्रेन के रिज़र्व स्लीपर कोच में 'बेटिकट यात्रियों' की भीड़ की तस्वीरें हुईं वायरल
भुज-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के रिज़र्व स्लीपर कोच में 'बेटिकट यात्रियों' की भीड़ की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं। रेलवे ने तस्वीरों का संज्ञान लेकर बताया कि संबंधित अधिकारी को मामले की सूचना दी गई है। वहीं, तस्वीरें शेयर करने वाले यात्री ने बताया कि अगले स्टेशन पर आरपीएफ व टीटीई ने बेटिकट यात्रियों से सीटें खाली करवा दी थीं।