ट्रेन गोलीकांड के मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, एएसआई को मारी गईं 4 गोलियां
जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में गोलीकांड के मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, आरपीएफ जवान चेतन कुमार ने सिर व छाती में 4 गोलियां मारकर अपने सीनियर (आरपीएफ एएसआई) की हत्या की। कुमार ने कुल 4 लोगों की हत्या की थी। बकौल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, एक अन्य पीड़ित को 3 जबकि शेष 2 को 2-2 गोलियां मारी गई थीं।