'ट्रेन टू बुसान' के ऐक्टर गोंग यू के पिता का 78 वर्ष की आयु में हुआ निधन
फिल्म 'ट्रेन टू बुसान' और नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'स्क्विड गेम' फेम दक्षिण कोरियाई ऐक्टर गोंग यू के पिता का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ऐक्टर की मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि गोंग के पिता का निधन 5 फरवरी को हुआ था व 8 फरवरी को अंतिम संस्कार होगा। मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।