ट्रेन में 2 साल की बच्ची को परोसे गए ऑमलेट में कॉकरोच मिलने की तस्वीर आई सामने
एक यात्री ने दिल्ली से एक ट्रेन में अपनी बेटी को परोसे गए ऑमलेट में कॉकरोच मिलने की तस्वीर शेयर की है। यात्री ने ट्वीट किया, "मेरी 2 साल की बेटी को कुछ हो गया...तो इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा?" रेलवे ने ट्वीट का जवाब देते हुए उनका पीएनआर नंबर व मोबाइल नंबर मांगा और लिखा, "असुविधा के लिए खेद है।"