ट्रेन में आग लगने के बाद बिहार में यात्रियों ने धक्का देकर डिब्बों को किया अलग
बिहार में एक ट्रेन में आग लगने के बाद यात्रियों ने धक्का देकर डिब्बों को अलग किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना लखीसराय के किऊल जंक्शन की है जहां पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में आग लगी थी। एक 'X' यूज़र ने वीडियो शेयर कर लिखा, "कोई बिहार को पीछे नहीं छोड़ सकता।"