ट्रेन में परोसी गई वेज थाली में यात्री को मिला ज़िंदा कॉकरोच, शेयर किया वीडियो
एक यात्री ने उसे ट्रेन में परोसी गई वेज थाली में मिले ज़िंदा कॉकरोच का वीडियो रेडिट पर शेयर किया है। यात्री ने लिखा, "पहली बार आईआरसीटीसी से डिनर ऑर्डर किया और मुझे यह मिला।" एक यूज़र ने कमेंट किया, "इसलिए मैं ट्रेन या स्टेशनों पर बनी चीज़ नहीं खाता हूं...खुद खाना लाता हूं या पैकेट बंद स्नैक्स खरीदता हूं।"