ट्रेन में हरियाणवी गाने पर डांस करते दो लोगों का वीडियो हुआ वायरल, रेलवे ने दी प्रतिक्रिया
ट्रेन में एक हरियाणवी गाने पर डांस करते दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे नॉर्दर्न रेलवे ने भी 'X' पर शेयर किया है। रेलवे ने लिखा, "भारतीय रेल भारतीयता का प्रतिबिंब है, कृपया सहयात्रियों की सहजता का भी खयाल रखना न भूलें।" एक यूज़र ने लिखा, "कोई भी डिस्टर्ब नहीं हुआ...इतना तो चलता है।"