ट्रेन हादसे के बाद शव रखने के लिए उपयोग हुए स्कूल की पुरानी इमारत को गिराने का काम शुरू

ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को बाहानगा हाई स्कूल की इमारत को गिराना शुरू कर दिया जिसका इस्तेमाल कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद शव रखने के लिए किया गया था। इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्या ने कहा था कि बच्चे स्कूल आने से डर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने कहा था कि इमारत पुरानी है और सुरक्षित नहीं है।

Load More