ट्रेनिंग के दौरान बेंगलुरु में इनहेलर इस्तेमाल करते दिखे बेन स्टोक्स, तस्वीरें हुईं वायरल
बेंगलुरु के स्टेडियम में ट्रेनिंग के दौरान इनहेलर इस्तेमाल करते इंग्लैंड के ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कूल्हे की चोट से उबरने के बाद स्टोक्स ने 21 अक्टूबर को मुंबई में वनडे विश्व कप-2023 में अपना पहला मैच खेला था। इससे पहले, जो रूट ने मुंबई में खराब वायु गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी।