ट्रेनिंग के दौरान महाराष्ट्र में जूनियर एनसीसी कैडेट्स को डंडे से पीटता दिखा सीनियर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें ठाणे (महाराष्ट्र) में बारिश के बीच ट्रेनिंग के दौरान एक सीनियर एनसीसी कैडेट अपने जूनियर्स को डंडे से पीटता दिख रहा है। सभी जूनियर कैडेट एक ही कॉलेज से थे और वीडियो में सीनियर उन्हें पुश-अप पोज़िशन में रखकर पीटता दिखा। पिटाई के दौरान कुछ कैडेट्स को रोते हुए देखा गया।