ट्रेनी आईपीएस ने यूपी में सिपाही का खाना बीच में छुड़वाया, कहा- 'तुम्हें खाना खाने बुलाया है?'

आज़मगढ़ (यूपी) में ट्रेनी आईपीएस शुभम अग्रवाल ने डांटकर एक सिपाही को खाना छोड़कर ड्यूटी पर जाने को कह दिया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में अग्रवाल कह रहे हैं, "तुम्हें ऊपर मैंने खाना खाने बुलाया है? शर्म नहीं आती...थोड़ी देर बाद खा लेना।" बकौल रिपोर्ट्स, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज़मगढ़ आगमन को लेकर सिपाही की ड्यूटी लगी थी।

Load More