ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट खत्म करने के लिए ₹1 लाख करोड़ करेंगे खर्च: रेल मंत्री वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'इकोनॉमिक टाइम्स' को बताया कि ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की समस्या खत्म करने को लेकर नई ट्रेनें खरीदने के लिए रेलवे ₹1 लाख करोड़ खर्च करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, "यह समस्या खत्म करने के लिए ट्रेनों की संख्या 30% बढ़ाने की ज़रूरत है।" रेलवे रोज़ाना 10,754 ट्रेनों का संचालन करता है।