ट्रैफिक के बीच ई-रिक्शा से गिरी बच्ची, उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल की सूझ-बूझ के चलते बाल-बाल बची
उत्तराखंड पुलिस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ट्रैफिक के बीच ई-रिक्शा के मुड़ते समय एक बच्ची सड़क पर गिरती हुई दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची के गिरने के समय ही एक बस दूसरी तरफ से आ रही है और उसी दौरान कॉन्स्टेबल सुंदर लाल बच्ची को उठा लेते हैं।