ट्रैफिक जाम के कारण बेंगलुरु को हर साल हो रहा है लगभग ₹20,000 करोड़ का नुकसान: स्टडी
ट्रैफिक ऐंड मोबिलिटी एक्सपर्ट एमएन श्रीहरि के शोध से पता चला है कि बेंगलुरु में 60 फ्लाईओवर होने के बावजूद ट्रैफिक जाम व सिग्नल स्टॉपेज से समय व ईंधन की बर्बादी और अन्य कारणों से बेंगलुरु को हर साल ₹19,725 करोड़ का नुकसान होता है। श्रीहरि ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के सुझावों के साथ कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी है।