ट्रैविस स्कॉट ने यूएस में साउंड इंजीनियर को मारा मुक्का, नाइट क्लब को ₹10 लाख का हुआ नुकसान
रैपर ट्रैविस स्कॉट ने न्यूयॉर्क के एक नाइट क्लब में 52-वर्षीय साउंड इंजीनियर के साथ कथित तौर पर मारपीट की है। बकौल न्यूयॉर्क सिटी पुलिस, पीड़ित के चेहरे पर मुक्का मारा गया था और एक ऑडियो स्पीकर व वीडियो स्क्रीन तोड़ी गई जिससे करीब $12,000 (लगभग ₹10 लाख) का नुकसान हुआ है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।