ट्रैविस हेड ने जड़ा आईपीएल 2024 का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक

एसआरएच के बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आईपीएल 2024 का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाया। उन्होंने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और मैच में 32 गेंदों पर 89 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है, आईपीएल 2024 में एसआरएच के बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने भी 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

Load More