ट्रोल्स को मिडल फिं** दिखाना चाहता था: 'कॉफी विद...' में रणवीर-दीपिका वाले एपिसोड पर करण
फिल्ममेकर करण जौहर ने कहा है कि 'कॉफी विद करण' के एपिसोड को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह और ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को ट्रोल किए जाने पर उन्हें बहुत गुस्सा आया था। करण ने कहा, "उन्हें (ट्रोल्स को) कहना चाहता था कि तू अपने घर पर देख ना...मैं उन्हें मिडल फिं** दिखाना चाहता था...उन्हें चुप रहने के लिए कहना चाहता था।"