ट्रोल्स को मेरी हर बात से दिक्कत है, उनके शब्द मानसिक रूप से प्रभावित करते हैं: रश्मिका
अभिनेत्री रश्मिका मंदणा ने यूट्यूब चैनल 'प्रेमा द जर्नलिस्ट' में ट्रोल्स पर कहा है कि उन्हें ऐक्ट्रेस की हर बात से दिक्कत है। उन्होंने कहा, "ज़्यादा वर्कआउट करूं तो उन्हें मर्द लगती हूं, ना करूं तो मोटी। बोलूं तो बातूनी और ना बोलूं तो इसे ऐटीट्यूड समझते हैं।" बकौल रश्मिका, ट्रोल्स के शब्द उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित करते हैं।