ट्विंकल खन्ना ने की ऑटो में सवारी, वीडियो शेयर कर कहा- दोस्त मुझे रिक्शा रानी बुलाते थे

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपनी बेटी नितारा के साथ ऑटो में सवारी की है। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, "किशोरावस्था में मेरे दोस्त मुझे 'रिक्शा रानी' बुलाते थे और मुझे लगता है कि पुरानी आदतें कभी नहीं छूटती हैं।" उनके वीडियो पर भूमिका चावला ने कमेंट किया, "मैं भी कई बार (ऑटो की सवारी) करती हूं।"

Load More