ट्विंकल खन्ना ने बताया, कैसा है 48 साल की उम्र में लंदन यूनिवर्सिटी में पढ़ना
ऐक्ट्रेस-लेखिका ट्विंकल खन्ना ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि 48 साल की उम्र में लंदन यूनिवर्सिटी में पढ़ना कैसा है। उन्होंने लिखा, "क्लासेज़ लेते...हुए 9 महीने हो गए हैं।" ट्विंकल ने लिखा, "कौन जानता था कि मैं सबमिशन व ग्रेड के चक्कर में पड़ने और लेक्चर्स पर फोकस करने के लिए हज़ार मग कॉफी पीने में दिलचस्पी दिखाऊंगी।"