ट्विच के सीईओ एम्मेट शियर ने 16 वर्ष से अधिक समय बाद अपने पद से दिया इस्तीफा
एमेज़ॉन के स्वामित्व वाली लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी ट्विच के सीईओ एम्मेट शियर ने 16 वर्ष से अधिक समय के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शियर ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "ट्विच के अध्यक्ष डैन क्लैंसी अब सीईओ की भूमिका निभाएंगे।" उन्होंने कहा, "मैं एक सलाहकार की भूमिका में ट्विच में काम करना जारी रखूंगा।"