ट्विटर $8 वाले प्लान के लॉन्च पर कुछ वेरिफाइड अकाउंट्स के लिए 'ऑफिशियल' लेबल करेगी पेश

ट्विटर की एग्ज़ीक्यूटिव एस्टर क्रॉफर्ड ने कहा है कि ट्विटर चुनिंदा वेरिफाइड अकाउंट्स के लिए $8/माह वाली ब्लू टिक सेवा शुरू करने पर 'ऑफिशियल' लेबल पेश करेगी। उन्होंने कहा कि पहले से वेरिफाइड सभी अकाउंट्स को 'ऑफिशियल' लेबल नहीं मिलेगा और यह लेबल खरीदा नहीं जा सकेगा। इसके तहत सरकारी अकाउंट्स, मीडिया आउटलेट और कुछ हस्तियां शामिल होंगी।

Load More