ट्विटर 15 मार्च से सभी दफ्तरों को खोलेगा, कर्मचारी चुन सकेंगे 'हमेशा के लिए' वर्क फ्रॉम होम
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के मुताबिक, ट्विटर लगभग 2-वर्ष बाद 15 मार्च से दुनियाभर में अपने सभी कार्यालयों को खोलेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि कर्मचारी जहां 'रचनात्मक' महसूस करें वहां काम कर सकते हैं और इसमें 'हमेशा के लिए वर्क फ्रॉम होम' शामिल है। बकौल पराग, कर्मचारी कुछ दिन ऑफिस व कुछ दिन घर पर भी काम कर सकेंगे।