ट्विटर का प्रतिद्वंद्वी ऐप लॉन्च करने के बाद मार्क ज़करबर्ग ने 11 साल में पहली बार किया ट्वीट
मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने 11 साल में पहली बार ट्वीट किया है जिसमें एक स्पाइडरमैन दूसरे स्पाइडरमैन की ओर इशारा कर रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, ज़करबर्ग ने यह ट्वीट अपने टेक्स्ट बेस्ड ऐप 'थ्रेड्स' के संदर्भ में किया है जिसे ट्विटर का प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। गौरतलब है, मेटा ने बुधवार को 'थ्रेड्स' लॉन्च किया था।